इटावा विशाल समाचार टीम
इटावा यूपी:अतिरिक्त उप जिलाधिकारी इटावा/ नोडल आफीसर कन्ट्रोल रूम गुलाब सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के निर्वाचन की घोषणा के बाद जनपद में आर्दष आचार संहिता लागू है। इस संबंध में सभ्रान्त व्यक्तियों को सूचित किया है कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अतिथि गृह इटावा में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका टेलीफोन नम्बर 05688-0297755 एवं 05688-251802 है इसके अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर पर टेलीफोन नम्बर 05688-250026 तथा टोलफ्री नम्बर 1950 संचालित है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए निर्वाचन कन्ट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 05688-0297755 एवं 05688-251802 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त टेलीफोन नम्बर 05688-250026 अथवा काल सेन्टर नम्बर 1950 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



