रीवा

नगर पंचायत त्योंथर, चाकघाट तथा नईगढ़ी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात

नगर पंचायत त्योंथर, चाकघाट तथा नईगढ़ी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात

रीवा विशाल समाचार टीम

रीवा एमपी: नगरीय निकायों में निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जा रही हैं। मतदाता सूची तैयार करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात किए हैं। इन्हें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत त्योंथर तथा चाकघाट के लिए नायब तहसीलदार सतीश सोनी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। त्योंथर तथा चाकघाट नगर पंचायतों के वार्ड क्रमांक एक से 8 के लिए जनपद पंचायत त्योंथर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह तथा वार्ड क्रमांक 9 से 15 के लिए नायब तहसीलदार दिलीप शर्मा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत नईगढ़ी के लिए नायब तहसीलदार नईगढ़ी राकेश शुक्ला को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। यहाँ वार्ड क्रमांक एक से 8 के लिए जनपद पंचायत नईगढ़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेश पाण्डेय तथा वार्ड क्रमांक 9 से 15 के लिए नायब तहसीलदार नईगढ़ी दिनेश कुमार वर्गले को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button