रीवा विशाल समाचार प्रतिनिधि
रीवा एमपी :जिले में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जा रहा है। समारोह प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से आरंभ होगा। समारोह में सुरक्षाबलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। समारोह में आकर्षक परेड आयोजित की जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे। गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम के टाउन हाल में भारत पर्व के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे आरंभ होगा.


