
आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा
रीवा एमपी: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी समारोह में रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र हम सबको देश और समाज के प्रति कत्र्तव्यों तथा संविधान के प्रति निष्ठा की याद दिलाता है। हर व्यक्ति पूरी निष्ठा से सौंपा हुआ कार्य करे यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कमिश्नर ने कहा कि हर व्यक्ति देश के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करे। कार्यक्रम में उप संचालक सतीश निगम तथा कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.


