रीवा

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा

रीवा एमपी: गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब सदैव आमजनता के कल्याण के लिए कार्य करें हर अधिकारी और कर्मचारी सौंपे गये दायित्व का ठीक से निर्वाहन करके राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। आमजनता को वांछित सेवाएँ तय समय सीमा में देकर हम अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें। संविधान की मूल भावना के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्य करें। इस दौरान अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर एके झा, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, संयुक्त कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर ए.के. सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button