रीवा

गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित

आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा

रीवा एमपी:रीवा जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ मैदान में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन उपस्थित रहे।

समारोह में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में श्रेष्ठ निराकरण करने पर आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े को सम्मानित किया गया। समारोह में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के लिए एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्निहोत्री, तहसीलदार हुजूर आरपी त्रिपाठी, सहायक संचालक पिछड़ावर्ग सीएल सोनी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जिला सांख्यिकीय अधिकारी राजेश साकेत को सम्मानित किया गया।

समारोह में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.के. झा को निर्वाचन कार्य में श्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम रीवा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button