Uncategorized

जिले में शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त माहौल में इंटर परीक्षा शुरू प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

विशाल समाचार प्रतिनिधि सीतामढी

सीतामढी बिहार:जिले में शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त माहौल में इंटर परीक्षा शुरू। प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न। रहमानिया मदरसा में दो वीक्षकों के पास मोबाइल मिलने पर डीएम ने इसे काफी गंभीरता से लिया। दोनों को तत्काल प्रभाव से हटाकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम के प्रावधानों के तहत कड़ी करवाई करने का दिया निर्देश। गौरतलब हो कि परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक को छोड़ कर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नही है। जिलाधिकारी ने कतिपय व्हाट्सअप ग्रुप पर फर्जी प्रश्न पत्र डालकर वायरल करने वाले ग्रुप एडमिन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश। गौरतलब हो कि कुछ व्हाट्सअप ग्रुप पर फर्जी प्रश्न पत्र डालकर भ्रम एवम अफवाह फैलाने की कोशिश को जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने काफी गंभीरता से लिया है। उन सभी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी करवाई की जा रही है।जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय स्वयं सुबह से ही क्षेत्र भ्रमण कर लगातार परीक्षा केंद्रों का ले रहे है जायजा। उन्होंने एमपी हाई स्कूल, ओरिएंटल हाई स्कूल, लक्ष्मी महाविद्यालय, मदरसा रहमानिया, बरियार पुर हाई स्कूल,किसान कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। सभी एसडीओ,एसडीपीओ सहित वरीय अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर ले रहे है जायजा। सभी परीक्षा केन्दों के आस-पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से भी हो रही है निगरानी। प्रति तीन केंद्र पर एक उड़नदस्ता दल प्रतिनियुक्त.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button