सीतामढ़ी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम वितीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक कार्य योजना के प्रस्ताव पर चर्चा एवम अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न

विशाल समाचार प्रतिनिधि सीतामढी

सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन हेतु समाहरणालय के विमर्श कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्प्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत मार्गदर्शिका के आलोक में सभी सदस्यों से प्राप्त योजनाओं के प्रारूप पर समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा से सटे प्रखंडों में ऐसी योजनाओं का अनुमोदन किया जाना है जिससे सीमावर्ती प्रखंडों के आधारभूत संरचना का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में जीरो से 10 किलोमीटर तक वंचित वर्गों के क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाना है। बैठक में सामाजिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पथ निर्माण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीमा क्षेत्र हेतु विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत समीक्षा की गई । प्रत्येक सीमावर्ती प्रखंडों में आदर्श ग्राम जिसका सौंदर्यीकरण लाइटिंग व्यवस्था, आंगनबाड़ी, एमपी थिएटर, स्वास्थय, शिक्षा, हाट बाजार का विकास,आधारभूत संरचनाओं की सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया, साथ सीमा सुरक्षा बलों से भी योजनाओं की मांग की गयी, जिसमें स्टेडियम एवं सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यो द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा आदि क्षेत्रों की योजनाओं को विशेष प्राथमिकता देने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित माननीय विधानसभा सदस्य परिहार गायत्री देवी द्वारा परिहार विधानसभा क्षेत्र में भीस्वा बाजार का सौंदर्यीकरण एवं विकास हेतु प्रस्ताव दिया गया। माननीय विधानसभा सदस्य सुरसंड दिलीप राय द्वारा सुरसंड क्षेत्र अंतर्गत पीसीसी सड़क का निर्माण पूल-पुलिया का निर्माण के साथ अन्य योजनाओं का प्रस्ताव दिया गया। सांसद सीतामढ़ी के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार द्वारा भी क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत पुल-पुलिया, सामुदायिक भवन, सड़क का निर्माण के साथ अन्य योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया।साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि के रुप में आए अन्य सदस्यों द्वारा मूलभूत संरचना से योजनाओं का विकास हेतु प्रस्ताव रखा गया। उक्त बैठक में विधानसभा सदस्य परिहार गायत्री देवी, विधानसभा सदस्य सुरसंड दिलीप राय, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण नंदन प्रसाद गुप्ता, ओएसडी प्रशांत कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर राम कृष्णा, कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्रों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button