
जिलाधिकारी ने पुपरी अनुमंडल अंतर्गत नानपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का भी किया औचक निरीक्षण
(विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी)
जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने नानपुर एवम बोखरा प्रखंड के सुदूर पंचायतो में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना,हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर,सहित कई विकास योजनाओं का * *स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कोरिया रायपुर पंचायत में रूबी खातून नानपुर दक्षिणी वार्ड नंबर 6, हमसीरा खातून नानपुर दक्षिणी वार्ड नंबर 6, खलील अंसारी वार्ड नंबर 1, नानपुर दक्षिणी रकीबा खातून वार्ड नंबर 6 कोरिया रायपुर वार्ड नंबर 6 महादलित टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पूर्ण आवास एवं अपूर्ण आवास का निरीक्षण किया।अपूर्ण आवास वाले लाभुकों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया । उन्होंने अपूर्ण आवास को लेकर गहरी नाराजगी भी प्रकट किया।उन्होंने कहा कि आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों के विरुद्ध करवाई की जाएगी ।उन्होंने संबंधित पंचायत के आवास सहायक एवं पर्यवेक्षक के वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को भी फटकार लगाते हुए इसकी सघन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा कोरिया रायपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया गया निरीक्षण मरीजों की पंजी, चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी एवं अन्य पंजियो की भी जाँच किया।।जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित चिकित्सक को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में और सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।
NH 527 C के कार्य अंतर्गत बहेरा गाँव मे भू स्वामी के द्वारा रुकावट की गई थी जिसे जिला पदाधिकारी के समझाने पर रुकावट को हटाते हुए कार्य को जारी रखने पर उन्होंने अपनी सहमती दी। जिलाधिकारी ने बोखरा प्रखंड मुख्यालय में बासगीत परचाधारियो एवम अवैध कब्जाधारियों से बात कर उनकी समस्याओं को भी सुना एवम संबधित अधिकारियों को इसको गंभीरता से लेकर नियमानुसार अग्रेतर करवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अपने निरीक्षण के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों से बात कर चल रही योजनाओं का फीड बैक भी लिया ,साथ ही किसानों से मिलकर धान अधिप्राप्ति एवम अन्य चल रही कृषि योजनाओं की भी जानकारी भी लिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने पुपरी अनुमंडल अंतर्गत नानपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का भी औचक निरीक्षण कर संबधित पदाधिकारियो को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त विनय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी नवीन कुमार, ओएसडी प्रशांत कुमार, ओएसडी सौरभ कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी नानपुर आदि उपस्थित थे.



