जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा० प्रेरक्षकगणों के साथ आयोजित बैठक में मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, प्रकाश रैम्प के आदि के संबंध मे प्रेरक्षकों द्वारा जानकारी की गयी
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि
इटावा यूपी: जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा० प्रेरक्षकगणों के साथ आयोजित बैठक में मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, प्रकाश रैम्प के आदि के संबंध मे प्रेरक्षकों द्वारा जानकारी की गयी। जानकारी करने पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध है। इस पर प्रेरक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों पर पर्याप्त लाइट नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी आर०ओ० को निर्देशित किया कि सुनिश्चित किया जाये कि जिन बूथों प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है उन स्थानों पर पेट्रोमैक्स /लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। रैम्प की जानकारी करने पाया कि सभी विद्यालयेां में रैम्प बना हुआ है।
इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र-200 इटावा मा० प्रेरक्षक पे्रमानन्दा खुंटियां,विधान सभा 199-जसवन्तनगर प्रेरक्षक पी०एन०मकवान,विधान सभा 201- भरथना प्रेरक्षक सागिनी षान मोहन, निर्वाचन व्यय प्रेरक्षक रूपेष सिंघवी, पुलिस पे्रक्षक के० रामचन्द्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाष सिंह, मुख्य विकास अघ्िाकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, समस्त आर0ओ0 सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.



