जनपद पंचायत जवा में दिव्यांग शिविर 14 मार्च को
रीवा एमपी: दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से जनपद पंचायतों तथा नगर पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग तथा जिला रेडक्रास समिति द्वारा किया जा रहा है। इस क्रम में जनपद पंचायत जवा तथा नगर पंचायत डभौरा के लिए शिविर जनपद कार्यालय जवा में 14 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगों की जांच की जाएगी। दिव्यांगजन अपने आधार कार्ड, समग्र आईडी, दो फोटो, बीपीएल राशनकार्ड अथवा आय प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ शिविर में शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते हैं।


