सीतामढ़ी

होली अथवा शब-ए-बारात एवं बिहार विधान परिषद निर्वाचन ,2022 को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मीअथवा फ्रन्टलाईन वर्कर सहित सभी राजपत्रित अथवा अराजपत्रित पदाधिकारियों के सभी प्रकार अवकाश रद्द –

होली अथवा शब-ए-बारात एवं बिहार विधान परिषद निर्वाचन ,2022 को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मीअथवा फ्रन्टलाईन वर्कर सहित सभी राजपत्रित अथवा अराजपत्रित पदाधिकारियों के सभी प्रकार अवकाश रद्द –

सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने अपने आदेश के तहत आगामी पर्व होली अथवा शब – ए – बारात एवं बिहार विधान परिषद निर्वाचन , 2022 को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मी अथवा फ्रन्टलाईन वर्कर सहित सभी राजपत्रित अथवा अराजपत्रित पदाधिकारियों के सभी प्रकार के अवकाश को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। उन्होंने अपने आदेश में कहा है की कोई भी पदाधिकारी अथवा पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी के सरकारी मोबाईल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से अवकाश में जाने की सूचना अथवा आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जायेगा । विशेष परिस्थिति में जिलाधिकारी की लिखित स्वीकृति के पश्चात ही कोई भी पदाधिकारी अपना मुख्यालय छोड़ेंगे। उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी / पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी । यह आदेश तत्कालिक प्रभाव से लागू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button