
लोहगांव में संत तुकाराम महाराज के शिला मंदिर में मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा की जयंती के अवसर पर शिला मंदिर प्रतिष्ठान और लोहागांव के सभी ग्रामीणों की ओर से हरिनाम सप्ताह का उत्सव किया आयोजित
पुणे महाराष्ट्र:हभप गुरुवर्य गुरुबाबा औसेकर महाराज ,हभप
गहिनीनाथ महाराज औसेकर व सदगुरु माऊलीनाथ महाराज वाळुंजकर के आशीर्वाद और पूर्व सरपंच पांडुरंग खेसे के मार्गदर्शन में सात दिनों तक चले इस सप्ताह के दौरान काकड़ आरती, महिला भजन, हरिपाठ भजन, हरिजागर, गाथा पारायण, कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया था।

इसमें भागवतचार्य हभप विजय महाराज गवळी,किर्तनकेसरी
आक्रुर महाराज साखरे, भागवत कथा विश्वंभर महाराज
कोल्हे, सद्गुरु गुरुबाबा औसेकर, रामानाचार्य नामदेव महाराज लबड़े, रामानाचार्य शिवानंद महाराज शास्त्री, हभप तुकाराम महाराज मुंढे ने कीर्तन के रूप में कीर्तन सेवा किया है।
शिवशंभू हभप राजेंद्र महाराज येप्रे के किर्तन से समारोह हुआ । गाथा परायण मंच चालक हभप अशोक महाराज खांदवे, अनिरुद्ध कारकर महाराज और बंडोपंत महाराज खामकर ने कीर्तन और हरिपाठ के लिए जबकि तुकाराम पांचाल ने मृदुंग और बलवंत पांचाल के साथ तबले के लिए शिलामंदिर प्रतिष्ठान, लोहगांव के सभी ग्रामीण, भजनी मंडल, महिला भजन मंडल और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया.



