शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-
इटावा यूपी: अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि इटावा-फरूखाबाद विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन -2022 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं को मतदान दि० 09 अप्रैल 2022 को मतदान करने हेतु आयोग के निर्देशानुसार एक आईडी पीठासीन अधिकारी को प्रस्तुत करनी अनिवार्य होगी जिससे मतदाता फोटो पहचान पत्र,फोटोयुक्त किसी संस्था/संस्थान से जारी आईडी एव संबंधित विकास खण्ड, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटोयुक्त आईडी के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि संबंधित मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु उपरोक्तानुसार एक फोटोयुक्त आईडी संबंधित पीठासीन अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।



