इटावा

गेहूं खरीद हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला खाद्य विपणन अधिकारी, पंचायती राज महिला छात्रावास एस०डी०फील्ड इटावा के कक्ष संख्या-०2 में बनाई है-

शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-

इटावा यूपी: अपर जिलाधिकारी (वि०रा०)/जिला खरीद अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि रबी खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के निर्गत शासनादेश संख्या- 128/29-5-2022-5(1)/22 खाद्य तथा रसद अनुभाग -5 के क्रम में गेहूं खरीद हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला खाद्य विपणन अधिकारी, पंचायती राज महिला छात्रावास एस०डी०फील्ड इटावा के कक्ष संख्या-०2 में की गयी है। नियंत्रण कक्ष में शिकायत अथवा सुझाव हेतु मोबाइल नम्बर 7355731475 है। यह नियंत्रण कक्ष कार्य दिवसों में कार्यालय समय में सक्रिय रहेगा। इसके अतिरिक्त रविवार व राज पत्रित अवकाशों को छोड़कर प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष में मुकेश तिवारी कनिष्ठ सहायक की तैनाती की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button