Uncategorized

नालंदा:- कोर्ट से आवास लौटते समय जज के वाहन पर अपराधियों ने किया हमला!

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

वाहन पर पथराव के साथ ही तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की!

हमले के वक्त वाहन में सिर्फ चालक था: प्रभारी एसपी

नालंदा जिले के हिलसा में अपराधियों ने एक जज पर जानलेवा हमला किया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे फर्स्ट जयकिशोर दुबे जब कोर्ट से अपना काम समाप्त कर आवास लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। जहां उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। इतना ही नहीं अपराधियों ने भागने के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच एक खोखा भी बरामद किया है। बताया यह भी जा रहा है कि सभी अपराधी पैदल थे और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकले। सबसे बड़ी बात यह है कि हिलसा बाजार में इस तरह की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं और अब न्यायाधीश को भी अपना निशाना बना रहे हैं तो पुलिस आखिर कहां सोई हुई है? क्या नालंदा में पुलिस का भय अपराधियो के ऊपर समाप्त हो गया है? इस संबंध में प्रभारी एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिस वक्त वाहन पर हमला हुआ था उस वक्त गाड़ी के अंदर सिर्फ चालक था। जज पर हुए हमले की बात को उन्होंने बेबुनियाद बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button