इटावा

इन्टरमीडिएट तथा कम्प्यूटर का ज्ञान हो, बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु बैंकिंग सुविधा प्रदाता (बिजनेस करेसपान्डेन्ट) की योजना प्रारम्भ

शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-

इन्टरमीडिएट तथा कम्प्यूटर का ज्ञान हो, बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु बैंकिंग सुविधा प्रदाता (बिजनेस करेसपान्डेन्ट) की योजना प्रारम्भ

इटावा यूपी: जिला प्रबन्धक उ.प्र.अनु.जाति वित्त एवं विकास निगम लि. ने बताया कि उ. प्र.अनु.जाति वित्त एवं विकास निगम लि. इटावा के माध्यम से सर्वेक्षित स्वच्छकारों एवं उनके आश्रितों, जो कि कम से कम इन्टरमीडिएट तथा कम्प्यूटर का ज्ञान हो, बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु बैंकिंग सुविधा प्रदाता (बिजनेस करेसपान्डेन्ट) की योजना प्रारम्भ की गई है। व्यवसाय संवाददाता राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकृत एजेन्ट के रूप में कार्य करेंगें, जिसमें ग्राहकों का बचत खाता, आवती जमा खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, नामांकन कार्ड, आई. डी., डेबिट कार्ड, पैसा जमा करना व निकालना, आन लाइन धनराशि हस्तान्तरित करना आदि बैंकिंग सुविधा ग्राहकों को प्रदान की जायेगी।
इच्छुक स्वच्छकार/स्वच्छकार आश्रित व्यक्ति को योजना लागत रू. 1.00 लाख जिसमें रू.10000/-का अनुदान, रू.25000/-मार्जिन मनी 4 प्रतिशत ब्याज दर पर शेष धनराशि रू.65000/-ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति दिनांक 30-4-2022 तक कक्ष सं.62 विकास भवन इटावा स्थित कार्यालय में एक फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छाया प्रतियाॅ साथ लाकर कार्यालय में उपस्थित हो, ताकि ऋण आवेदन पत्र तैयार कराकर चयन की कायवाही की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button