शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-
आडिट आपत्तियों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण कराये जाने
इटावा यूपी: परिवहन देय,स्टाप एवं निबन्धन,वाणिज्य कर, विद्युत देय में राजस्व वसूली बढ़ाये जाने, विभिन्न आयोगा से प्राप्त होने वाले सन्दर्भ, आडिट आपत्तियों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण कराये जाने, अमीनों की राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किये जाने,खनन कार्य की चैकिंग हेतु उदी मोड़ पर शफटवार डियूटी लगाये जाने,विनियमित क्षेत्र के लम्बित नक्शों का निराकरण किये जानें के निर्देश दिये
उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित कर-करेत्तर, राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य योजना बनाकर कार्य करें अब शासन स्तर के कार्यों की मानीटरिंग की जा रही है इसलिए सभी अध्िाकारी सतर्कता के अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। पेंशनरों के लम्बित प्रकरणों का समय से निस्तारण किया जाये, विनियमित क्षेत्र के मैप पास कराने हेतु एनओसी समय से दी जाये।स्टाम्प वादों का ससमय सत्यापन किया जाये।
उन्होने समीक्षा में पाया कि परिवहन देय में 847.35.लाख के सापेक्ष 671.20.00 लाख, स्टाप एवं निबन्धन में 1640.00 लाख के सापेक्ष 1158.05 लाख, वार्णिज्य कर द्वारा 1303.09 लाख के सापेक्ष 842.38 लाख, विद्युत देय में 8274.00 लाख के सापेक्ष 7425.05 लाख की वसूली पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि वसूली की प्रगति मे सुधार लाया जाये इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
उन्हाेंने परिवहन देय,स्टाप एवं निबन्धन,वाणिज्य कर द्वारा की जा रही राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजव वसूली कम होने से जनपद खराब स्थिति में हैं अतः आर. सी. वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि प्रगति में सुधार लाया जा सके,समस्त तहसीलदार विशेष ध्यान देकर राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाये जिलाधिकारी ने बैठक मे सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में 05 वर्ष,03 वर्ष से अधिक पुराने वाद किसी भी कोर्ट में लम्बित न रहे। इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, इसके साथ ही प्राप्त होने वाले प्रकरणों का 45 दिन के अन्दर प्रत्येक दशा में निस्तारण किया जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, विभिन्न आयोगों के लम्बित सन्दर्भों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि.रा. जय प्रकाश, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित कलेक्ट्रेट के संबंधित अनुभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



