
कलेक्टर ने सीता साहू को दिया 10 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक
रीवा एमपी: कलेक्टर मनोज पुष्प ने दिव्यांग एथलीट सीता साहू को 10 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक कलेक्ट्रेट में प्रदान किया। कलेक्टर ने कहा कि सीता साहू तथा उनके परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। सीता साहू के भाई ठेले लगाकर समोसे बेचने का कार्य करते हैं। उन्हें रीवा नगर निगम क्षेत्र में जिस स्थान पर उनकी इच्छा हो वहाँ दुकान लगाने की अनुमति दी जाती है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम को सीता साहू के भाईयों को निर्धारित स्थल पर दुकान संचालित करने के संबंध में पूरी सहायता के निर्देश दिए हैं।
सीता साहू जिले की मानसिक दिव्यांग एथलीट हैं। सीता साहू ने वर्ष 2011 के एथेन्स दिव्यांग ओलम्पिक में देश के लिए दो कांस्य पदक जीते थे। उन्हें वर्ष 2013 में पांच लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदान की गई थी। सीता साहू का परिवार आजीविका के लिए पुस्तैनी रूप से समोसे बनाकर बेचने का कार्य कर रहा है।


