सीतामढ़ी

रुनीसैदपुर में बने नव निर्मित बाढ़ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

विशाल समाचार सीतामढी

डीएम मनेश कुमार मीणा ने जिले के कई महत्वपूर्ण तटबंधों का किया निरीक्षण। कार्य मे उपयोग होने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया

रुनीसैदपुर में बने नव निर्मित बाढ़ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने वरीय अधिकारियों एवम तकनीकी विभाग के अधिकारियो के साथ जिले के कई महत्वपूर्ण तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेलसंड अनुमंडल अंतर्गत मारर, चैनपुर, चंदौली कंसार बाँध एवं मनुसमारा नदी के तटबंध से रुन्नीसैदपुर प्रखंड अंतर्गत खरका बाँध तक बागमती नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल रुन्नीसैदपुर से बांध की स्थिति के सबन्ध में जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि संवेदनशील रेन कट स्थानों पर मरम्मती का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर पिछले बार आई बाढ़ का फीडबैक लिया साथ ही इस बार पानी आने पर नदी किनारे नहीं जाने का अपील किया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल ने बताया कि इसके अतिरिक्त बाढ़ तटबंध के विभिन्न आक्रमय स्थलों पर बाढ़ निरोधक सामग्रियों का समुचित भंडारण कर लिया गया है । जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थलों पर भंडारित बालू भरे बोरो की गुणवत्ता की जांच भी की गई। उन्होंने तटबंध पर वर्षापात के कारण हुए रेन कट की मरम्मती तथा तटबंध के शीर्ष को मोटरेबल बनाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बांधो पर भारी मात्रा में जियो बैग, सेंड बैग (बालू-मिट्टी) की व्यवस्था की जाए इसको लेकर निर्देश दिया गया ।

उन्होंने संवेदक से बात कर अधिक से अधिक संख्या में मानव बल एवं ट्रैक्टर लगाकर कार्य को तेजी गति से करने का निर्देश दिया । साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को चल रहे तटबंध मरम्मती कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण करने को निर्देश दिया। उन्होंने रुनीसैदपुर में बने नवनिर्मित बाढ़ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार को निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए। उक्त निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम,अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर राकेश कुमार, आपदा प्रभारी शंभू नाथ, ओएसडी प्रशांत कुमार, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button