इटावा

हथकरघा पुरस्कारों का प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार चयन किया जाना प्रस्तावित हैं

हथकरघा पुरस्कारों का प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार चयन किया जाना प्रस्तावित हैं

इटावा यूपी: परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग इटावा एवं परिक्षेत्र ने बताया कि वित्तीय 2022-23 में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, विभाग उ० प्र०, द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सन्त कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित किये जाने के लिए तथा उनके उत्कृष्ट कार्या हेतु हथकरघा पुरस्कारों का प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार चयन किया जाना प्रस्तावित हैं।
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उ० प्र०, इटावा परिक्षेत्र में आने वाले जनपदों (इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, फर्रूखाबाद, मैनपुरी तथा कन्नौज) की हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां/व्यक्ति हथकरघा बुनकर कारीगरों से उत्कृष्ट एवं कलात्मक हथकरघा उत्पादों के नमूने विलम्बतम 19 सितम्बर, 2022 सांय 5ः00 बजे तक इटावा परिक्षेत्रीय कार्यालय इटावा में आमंत्रित किये जाते है। बुनकरों द्वारा जो वस्त्र (सैम्पुल) प्रस्तुत किया जाये, उस सैम्पुल पर पूर्ण विवरण जैसे वार्प, वेस्ट, रंग, डिजाइन, तथा उनका तकनीकी विवरण भी सैम्पुलों के साथ संलग्न किया जाये तथा वह पूर्ण साइज का हो जैसे सूटिंग, शटिंग दो-दो मीटर, साडी फुल साइज, तौलिया, बेडशीट कवर, शाल, दरी आदि पूर्ण साइज का हो ताकि वस्तुओं की गुणवत्ता का पूर्ण निरीक्षण आदि सम्पन्न हो सके अन्यथा उसका चयन किया जाना सम्भव न होगा। उक्त हथकरधा पुरस्कार हेतु प्रविष्टयॉ पूर्ण आवेदन-पत्र के साथ सैम्पुल सहित अपनी समिति पर नियुक्त पर्यवेक्षक/वस्त्र निरीक्षक की संस्तुति के उपरान्त सहायक आयुक्त हथकरघा कार्यालय में उपलब्ध करा दे। 19 सितम्बर, 2022 के उपरान्त कोई प्रविष्टि स्वीकार नही की जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए इटावा परिक्षेत्रीय कार्यालय, इटावा से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button