इटावाखेल

एक जिला एक खेल‘‘ योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया सेन्टर की स्थापना जिला खेल कार्यालय, इटावा में हॉकी खेल में की

एक जिला एक खेल‘‘ योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया सेन्टर की स्थापना जिला खेल कार्यालय, इटावा में हॉकी खेल में की

इटावा यूपी: जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चन्द्र यादव ने बताया कि ‘‘एक जिला एक खेल‘‘ योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया सेन्टर की स्थापना जिला खेल कार्यालय, इटावा में हॉकी खेल में की गई है। जिला खेल कार्यालय के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में हॉकी खेल के संचालन हेतु 30 बच्चों का चयन किया जाना है। जिसमें 15 बालक एवं 15 बालिकायें होंगी। इन बालक/बालिकाओं का चयन महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा के हॉकी मैदान पर किया जायेगा। इस चयन में भाग लेने वाले खिलाडि़यों की आयु ०1 अप्रैल, 2022 को 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। चयनित बालक/बालिकाओं को हॉकी खेल का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान खिलाडि़यों को भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग द्वारा खेल किट एवं स्थाई/अस्थाई खेल उपकरण आदि निःशुल्क प्रदान किये जायेंगें। इच्छुक खिलाड़ी दिनांक ०4 अगस्त, 2022 को अपरान्ह ०2ः00 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा के हॉकी एस्ट्रोटफ मैदान पर उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी अपने साथ पासपोर्ट साइज की दो फोटो, आधार कार्ड तथा जन्म तिथि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button