रीवा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा
सभी डाक घरों में विक्रय के लिए उपलब्ध है तिरंगा

रीवा एमपी: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान में डाक विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। प्रधान डाकघर के प्रेक्षक एसके राठौर के नेतृत्व में सिरमौर चौराहा स्थित प्रधान डाकघर से कालेज चौराहा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
डाक अधीक्षक ने बताया कि समस्त डाक घरों में विक्रय के लिए तिरंगा उपलब्ध है जिसे क्रय कर अपने घरों में फहराये। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत डाकघर में एक सैल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। आमजनों द्वारा सैल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लेने के पश्चात इंडिया पोस्ट फार तिरंगा और हर घर तिरंगा हैशटैग के साथ इंडिया पोस्ट अमृत महोत्सव हैंडल पर साझा करने के लिए उत्साहित करें। तिरंगा यात्रा में राकेश कुमार, असित कुमार, एमके सोनी, सिद्धिश्वर सिंह, आलोक द्विवेदी, नीरज पाठक, चित्रकांत कनौजी, अल्का तिवारी, कनक शुक्ला, विनोद तिवारी, ज्ञानेश्वर कुशवाहा सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button