इटावा

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अमृत सरोवर से सम्बन्धित बैठक का आयोजन विकास भवन के प्रेरणा सभागार में किया आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अमृत सरोवर से सम्बन्धित बैठक का आयोजन विकास भवन के प्रेरणा सभागार में किया आयोजन

इटावा यूपी: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अमृत सरोवर से सम्बन्धित बैठक का आयोजन विकास भवन के प्रेरणा सभागार में किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गौशाला में साफ-सफाई हरा चारा एवं भूसा यथोचित प्रबन्धन के निर्देश दिये गये। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को नियमित रूप से सम्बन्धित गौशालाओं का भ्रमण कर उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये एवं चेतावनी दी कि किसी भी गौशाला में कुप्रबन्धन पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 100 सरोवरों पर गरिमा पूर्ण वातावरण में झण्डारोहण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक विकास खण्ड में चिन्हित न्यूनतम 05-05 माॅडल सरोवर में खुदाई के साथ-साथ सी०आई०बी०, ध्वज स्तम्भ/चबूतरा, इनलेट आउलेट, सीढिया/रैम्प, बाउण्ड्रीवाल, बैंच, इण्टरलांकिग पाथवे, प्रकाश व्यवस्था एवं वृक्षारोपण के कार्य 10 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक अमृत सरोवर पर अमृत वन जिसमें एक ही स्थान पर 75 पौधे रोपित किये जाने है, का रोपण कार्य अनिवार्य रूप से 15 अगस्त को करने, आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत असंतृप्त प्रा०/उ० प्राथमिक विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, बालक बालिकाओं का प्रथक-प्रथक शौचालय, दिव्यांग शौचालय का यथा आवाश्यक निर्माण कराकर संतृप्त करने, आदर्श पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय तथा कूडा कचरा निपटाने के लिए आवश्यक संरचनाये विकसित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने माॅडल पंचायत भवन में जन सेवा केन्द्र स्थापित कराकर स्थानीय स्तर पर जनता को सेवायें प्रदान करने, पंचायत भवन में पुस्तकालय स्थापना भी कराये जाने के निर्देश भी दिये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल का मैदान विकसित करने के लिए भूमि का चिन्हांकन करके अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने हर घर तिरंगा के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 11 से 17 अगस्त के मध्य सरकारी, अर्द्ध-सरकारी एवं समस्त निजी भवनों पर गरिमा पूर्ण एवं सम्मानपूर्ण झण्डारोहण सहयोग की अपेक्षा की। उक्त अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी महेवा, बसरेहर, सैंफई एवं ताखा सहित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button