इटावा

मजदूरो के मेधावी बच्चो को मिलेगी छात्रवृत्ति और साइकिल

मजदूरो के मेधावी बच्चो को मिलेगी छात्रवृत्ति और साइकिल

इटावा उ०प्र०भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत मजदूरो के मेधावी बच्चो को साइकिल और छात्रवृत्ति दी जायेगी। सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने कहा है कि अधिक से अधिक बच्चो को योजना का लाभ दिलाया जायेगा।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मेधावी छात्र योजना के तहत ऐसी सभी पंजीकृत कर्मकार योजना के पात्र होगे जिनके बच्चो ने कक्षा 5 से 9 तक परीक्षा 55 प्रतिशत या उससे अधिक अंको और कक्षा 10 से 12 तक की परीक्षा 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से आईटीआई, व्यवसायिक प्रशिक्षण, बी०ए०, बी०काॅम०, बी०एस०सी०, एम०ए०, एम०काॅम, एम०एस०सी०, एल०एल०बी० तक की परीक्षा 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंको से पास की हो। इसी तरह पाॅलीटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियरिग, मेडिकल डिग्री के लिये राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश लिया हो। उ०प्र० भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत निर्माण श्रमिक, अपने मेधावी बच्चो को योजना का लाभ दिलाने के लिये आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत आॅनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होगे। इसके लिये नजदीक के लोकवाणी केन्द्र, सी०एस०सी०, ओपन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किये जा सकते है। योजना से जुडे सभी अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करे। उक्त योजना हेतु श्रमिक उ०प्र० भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत हो, श्रमिक का पंजीयन व नवीनीकरण वैध हो, एक मजदूर की केवल दो संतानो को ही लाभ दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय सहायक श्रमायुक्त से सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button