रीवा

चाकघाट में आयोजित हुई तिरंगा रैली

चाकघाट में आयोजित हुई तिरंगा रैली

रीवा 13 अगस्त 2022. हर घर तिरंगा अभियान का जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज चाकघाट में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विधायक श्यामलाल द्विवेदी सहित कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के नेतृत्व में तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी तथा लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। रैली में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने अपनी सहभागिता दी। रैली में एसडीएम पीके पाण्डेय सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं व स्थानीय जनों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button