शिक्षा

मोतिहारी:-गांधी मैदान मोतिहारी में डीएम के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान!

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

जिलाधिकारी सिर्षत
कपिल अशोक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत क्लीन गांधी मैदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चम्पारण बापू की धरती एव स्वच्छता की धरती है। यहां के स्वच्छता का संदेश पूरे देश में जाता है।उन्होंने गांधी मैदान को सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि मोतिहारी नगर परिषद की सहायता से ऐसे साफ-सफाई का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा एवं अन्य नगर परिषद में भी इस अभियान की शुरुआत की जायेगी।
सफाई कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ एनसीसी, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केन्द्र,
स्पोर्ट्स के सभी एसोसिएशन के लोगों की भागीदारी रही। जिलाधिकारी ने सभी का धन्यवाद देते हुए स्वच्छता, खेल एवं सद्भावना के मैसेज को आगे रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button