शिक्षा

मोतिहारी:-किराए के मकान में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी!

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

पूर्वी चम्पारण के सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली मध्य विद्यालय के समीप संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नप के वार्ड नं0 20 निवासी शिव कुमार अपनी पत्नी प0 चंपारण जिला के बेतिया सरस्वती नगर की नीलम देवी के साथ नप के मध्य विद्यालय सुगौली के समीप किराए के मकान में रहता था। रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर का दरवाजा नहीं खुला था।जिसको देख मकान मालिक म0 इस्लाम ने इसकी सूचना दी। घटना की खबर आसपास फैल गई। मृतका का पति घर पर नहीं था। मौत की खबर मिलने के बाद मृतका के मैके से परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका का बहनोई प्रकाश कुमार ने बताया कि मेरे मोबाइल पर शनिवार की रात्रि में मैसेज आया था।लेकिन,मोबाइल बंद रहने के चलते रात में मैं नहीं देख पाया। रविवार की सुबह जब मैसेज देखा तो मैं सुगौली चला आया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल,एएस आई हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से विस्तृत जानकारी ली। जब कमरे को खोला गया तो महिला बेड पर मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button