शिक्षा

गिरिडीह:-भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा !

रिपोर्ट: विलियम जेकब

बढ़ते ठंड से एक ओर जहां लगातार पारा लुढ़कता जा रहा है। वहीं भाजपा में जिला कमिटी गठन के बाद पद नहीं मिलने से पुराने कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ा हुआ है।पद नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में रविवार को हटिया कोवाड़ मैदान में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता वैधनाथ प्रसाद वर्मा ने किया। जबकि संचालन अरुण राणा के द्वारा किया गया। बैठक में 8 जनवरी को जिलाध्यक्ष महादेब दुबे के खिलाफ पार्टी कार्यालय में आयोजित धरना को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बताया गया कि जिलेभर के आक्रोशित कार्यकर्ता धरना में शामिल होंगे। मौके पर भाजपा नेता भगीरथ मंडल ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 जनवरी के धरना पर यदि प्रदेश नेतृत्व एक्शन नहीं लेती है तो कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में जाकर धरना देंगे।
मौके पर भगीरथ मंडल,बैजनाथ प्रसाद वर्मा,अरुण राना, राजेश वर्मा, महेंद्र वर्मा,महेंद्र मंडल,ओम प्रकाश सिंह,अनिल कुमार राम,जगन्नाथ यादव,अजीत कुमार सोनू,रामभजु देव रंजन सिन्हा,जय मंगल राय,एंथोनी स्वामी,मनोज मंडल,अनिल साहू, अशोक साहू,घनश्याम वर्मा,कैलाश वर्मा,विकास वर्मा,ओपी गुप्ता,संतोष पांडेय,भरत दास,संजय कुमार देव, जितेन तिवारी,नारायण मंडल,बीरेंद्र कांदू, दिल चंद वर्मा,आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button