शिक्षा

बेगुसराय:-महिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ते महंगाई व अपराध के खिलाफ दिया धरना!

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बढ़ते महंगाई व अपराध के खिलाफ डीएम ऑफिस के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। महिला कांग्रेस कमेटी ने इस धरना के माध्यम से महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 7 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया है। महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज केंद्र सरकार या राज्य सरकार के शासन काल में हर चीज महंगी हो गयी है। पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ है। रसोई गैस महंगा हुआ है। बेगूसराय में अपराध चरम पर है। महिला की सुरक्षा की गारंटी करने और लोकसभा में 33% महिलाओं को आरक्षण देने, वृद्धावस्था पेंशन देने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर यह धरना दिया गया है। धरना में शामिल महिलाओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इन सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button