शिक्षा

नवादा:- गरीबों के बीच किया गया कम्बल का वितरण !

अनील शर्मा की रिपोर्ट :

नवादा जिले के हिसुआ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित कुर्मी टोला में समाजसेवी बिक्की कुमार सिंह ने हिसुआ नगर पंचायत क्षेत्र के असहाय गरीब लोगों के बीच घर-घर जाकर गरीबों के बीच 1000 कम्बल का वितरण किया। बढ़ते ठंढ को लेकर गरीब लोगों को कम्बल मिलने से उसके चेहरे पर खुशी देख और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा नए साल में गरीबों की मदद करना ही सबसे बड़ी खुशी की बात है । जनवरी का महीना है और ऐसे में शीतलहरी और ठंड चरम पर है । लोगों को ठंड से निजात दिलाना ही हम सभी समाज सेवी का कर्तव्य बनता है ।
इस मौके पर बिक्की सिंह ने बताया कि गरीबो के सेवा करने मे बड़ा सुख मिलता है । मौके पर राकेश कुमार, मनीष कुमार, विकाश कुमार विकाश यादव अंकित कुमार, भोला कुमार, संदीप कुमार, जयराज कुमार , डॉ दिलीप कुमार, अनिल विश्वकर्मा, सागर कुमार, बबलू कुमार,मनोज यादव नीतीश कुमार ने मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button