Biharएग्रीकल्चरसीतामढ़ी

जिलाधिकारी पहुँचे किसानों के खेत फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा पहुँचे किसानों के खेत फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना एवम कृषि योजनाओं का लिया फीडबैक

स्वंय हसुआ लेकर किसान विजय कुमार के खेत में की धान की कटनी

बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के द्वारा डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी पंचायत में किया गया। फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। इस अवसर पर श्री लखी राम मुर्मु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी , अवर सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button