बिहार

राजधानी पटना में कार पार्किंग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत

राजधानी पटना में कार पार्किंग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली, 2 की मौत

 

(पटना से विशाल समाचार टीम की रिपोर्ट)

Bihar News: मामला नदी थाना क्षेत्र का है. गोलीबारी की घटना में पांच लोगों को गोली लगी है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पटना: राजधानी पटना के जेठूली इलाके में पार्किंग से गाड़ी निकालने के विवाद को लेकर रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना (Patna Crime) हुई है. मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 राउंड फायरिंग की घटना हुई है. इस गोलीबारी में पांच लोगों को गोली लगी है जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया है. इस घटना के बाद पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश का सामना करना पड़ा. वहीं, पुलिस इस मामले में गौतम कुमार और रोशन कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button