मुंबई

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता; सरकारी खर्चे पर घायलों का इलाज

बाबू सिंह तोमर प्रतिनिधि मुंबई 

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक निजी बस के खाई में गिरने से हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
मृतकों एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने ऐलान किया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्चे पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये.

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने पदयात्रियों और आईआरबी टीम के युवाओं से बातचीत की जिन्होंने तुरंत राहत कार्य में भाग लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button