इटावा

अप्रैल, 2023 को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है। तदपरान्त जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई

अप्रैल, 2023 को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है। तदपरान्त जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई

शिवराज सिंह राजपूत इटावा 

इटावा यूपी: राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० लखनऊ के द्वारा दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है। तदपरान्त जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जनपद इटावा में द्वितीय चरण में मतदान दिनांक 11 मई, 2023 को सम्पन्न होगा, निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराने के लिये जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय द्वारा अपरान्ह में कलैक्ट्रेट स्थित राजस्व अतिथि गृह, इटावा में जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियोें को दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव अनुुपस्थित पाई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकेे जाने केे निर्देश दिये।
तदोपरान्त जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तहसील जसवन्तनगर में कार्यरत उडनदस्ता टीम, स्थैटिक निगरानी टीम के कार्य स्थलों पर स्वयं जाकर निरीक्षण किया गया। उन्होने उडनदस्ता टीम, स्थैटिक निगरानी टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहित का कडाई से पालन करना सुनिश्चित करे तथा निर्वाचन की निष्पक्षता एवं सुुचिता कोे बनायें रखेें। निरीक्षण के दौरान उडन दस्ता टीम, जसवन्त नगर के कृपाशंकर, अवर अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड लोेक निर्माण विभाग तथा स्टैटिक टीम, जसवन्त नगर के पुरूषोत्तम दास, अवर अभियन्ता, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सेवा संघ लिमिटिड अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसी स्थिति में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरतने के कारण जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव एक दिन का अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण न किये जाने की संस्तुति की गयी है। इसके अतिरिक्त कृपाशंकर, अवर अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड लोेक निर्माण विभाग, पुरूषोत्तम दास, अवर अभियन्ता, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सेवा संघ लिमिटिड, स्टैटिक टीम, इटावा के शिव कुुमार अवर अभियन्ता इटावा प्रखण्ड निचली गंग नहर, स्टैटिक टीम, भरथना के मोहम्मद सारिक अवर अभियन्ता, निर्माण खण्ड लोेक निर्माण विभाग तथा स्टैटिक टीम, बकेवर व लखना के सतीश कुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई का एक दिन का अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण न किये जाने के साथ ही सम्बन्धित विभाग के उच्चाधिकारियों को निलम्बन हेतु शासन को पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button