रीवा

बढ़ैया गांव में फर्जी डॉक्टर की मनमानी ग्रामीणों पर पड़ सकती है भारी, प्रशासन हुआ मौन

बढ़ैया गांव में फर्जी डॉक्टर की मनमानी ग्रामीणों पर पड़ सकती है भारी, प्रशासन हुआ मौन

 

धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज

रीवा एमपी: रीवा जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत बढ़ैया गांव में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित कोलकाता से आए एक व्यक्ति के द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है जबकि विगत दिनों पूर्व खबरों के माध्यम से हनुमना प्रशासन सहित अन्य प्रशासनिक और शासन अधिकारियों के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि किस तरह से एक व्यक्ति के द्वारा कोलकाता से आकर बिना डिग्री और बिना किसी एक्सपीरियंस के लोगों का इलाज किया जा रहा है लेकिन अभी तक जिला से लेकर स्थानीय प्रशासन तक किसी के द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर फर्जी डॉक्टर के हौसले बुलंद हैं और लगातार लोगों को गुमराह कर इलाज किया जा रहा है अगर ऐसे ही फर्जी डॉक्टर के द्वारा इलाज जारी रहा तो आए दिन कोई बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी हुई है आपको बता दें कि पिछले वर्ष जवा तहसील अंतर्गत एक ऐसा ही मामला सामने आया था कई बार खबरों के माध्यम से प्रशासन को चेताया गया था कि फर्जी डॉक्टर किस तरह से भोले-भाले लोगों पर भारी पड़ रहे हैं बावजूद इसके प्रशासन अपनी ही मदमस्त चाल में मस्त रहा और फर्जी डॉक्टरों की तरफ ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा देखने को मिला कि जवा तहसील अंतर्गत रामबाग में एक व्यक्ति की गलत इलाज के कारण मौत हो गई थी जिस पर आक्रोशित परिजनों के द्वारा चक्का जाम किया गया था और फर्जी डॉक्टरों पर कार्यवाही की मांग की गई थी तब रीवा के तत्कालीन सीएमएचओ और तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि फर्जी डॉक्टरों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी इसके लिए एक टीम गठित की जाएगी और उस टीम के द्वारा फर्जी डॉक्टरों पर दबिश देकर कार्यवाही की जाएगी लेकिन 1 साल बीत गया अभी तक ना तो रीवा में सीएमएचओ और कलेक्टर की कोई टीम बनी और ना ही फर्जी डॉक्टरों पर कोई कार्यवाही हुई फर्जी डॉक्टरों का बोलबाला ऐसा कि भोले-भाले ग्रामीणों को कोई भी इंजेक्शन दे देते हैं और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दे देते हैं मामला पिछले वर्ष रीवा जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी से सामने आया था जहां एक फर्जी डॉक्टर के द्वारा क्लीनिक में बकायदा फर्जी मार्कशीट लगाई गई थी और एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना के बाद भी रीवा के तत्कालीन सीएमओ के द्वारा कहा गया था कि जल्द ही टीम का गठन किया जाएगा और टीम के द्वारा फर्जी डॉक्टरों पर कार्यवाही की जाएगी लेकिन जैसे ही फर्जी डॉक्टर थोड़ा सा शांत हुए रीवा का प्रशासन पूरी तरह से सो गया और उसका खामियाजा यह देखने को मिल रहा है कि यह फर्जी डॉक्टर गांव की तरफ अपना रुख कर चुके हैं और पूरी तरह से जमकर भोले-भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं रीवा जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत बढ़ैया गांव में जिस तरह से फर्जी डॉक्टर का बोलबाला चल रहा है इससे साफ होता है कि आए दिन ऐसे डॉक्टरों की वजह से कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है बताते चलें कि हनुमना बीएमओ नागेंद्र मिश्रा को इस संबंध में कई बार जानकारी दी गई कि फर्जी डॉक्टर किस तरह से भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं हनुमना बीएमओ के द्वारा बोला गया कि हम इस संबंध में पहले सीएमएचओ को बताएंगे और सीएमएचओ से जो निर्देश प्राप्त होंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही। करेंगे लेकिन अभी 1 साल से हनुमना बीएमओ के द्वारा सीएमएचओ को यह बात बताई जा रही है और सीएमएचओ के द्वारा निर्देश दिया जा रहा है? और फर्जी डॉक्टर अपनी मनमानी को अंजाम दे रहे हैं, इससे साफ होता है कि किस तरह से प्रशासनिक तंत्र लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने पर तुला हुआ है अगर ऐसे ही प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया रहा तो जल्द ही रीवा जिले में फर्जी डॉक्टरों की वजह से बड़ी अनहोनी देखने को मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button