रीवा

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ 10 मई को

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ 10 मई को

रीवा एमपी:  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से 25 मई तक चलाया जायेगा। अभियान का शुभारंभ 10 मई को किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जनसेवा अभियान के दो प्रमुख घटक हैं। पहले घटक में संबंधित विभागों में लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाय। इसके लिए सभी शासकीय कार्यालयों में नागरिक सेवाओं के प्रदाय से संबंधित सभी आवेदनों के निराकरण करने का अभियान चलाया जायेगा।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण से संबंधित संपूर्ण कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर की जानी है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर जिले के लिए पृथक से पेज बनाकर निश्चित दिनांक तक दर्ज शिकायतों को पंचायत, निकायवार प्रदर्शित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का संचालन कलेक्टर द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर जिले के प्रभारी मंत्री से चर्चा कर अभियान की रूप रेखा तय करेंगे। प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करेंगे। सभी कमिश्नर संभाग स्तर पर अभियान के संचालन के नियमित समीक्षा और पर्यवेक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में नागरिकों को ये सेवाये उपलब्ध कराई जायेगी। चालू खसरा, खतौनी की प्रतिलिपियां, चालू नक्शा, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए जाति प्रमाण पत्र, पिछड़ावर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, विमुक्त, घुमक्कड़ जाति के लिए जाति प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के आधार पर समग्र नंबर में सुधार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अभ्यर्थियों को आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, नवीन नल कनेक्शन के लिए मांग पत्र, राशि जमा करने पर नवीन नल कनेक्शन, हैण्डपंप एवं ट¬ूवबेल का सुधार, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, विकास अनुज्ञा के समय सीमा का विस्तार, अविवादित संपत्ति का नामांतरण, अविवादित संपत्ति का हस्तांतरण, भवन निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश, नोड¬ूज प्रमाण पत्र, नवीन सीवर कनेक्शन, भवन अनुज्ञा का कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र में भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा प्रमाण पत्र, जन्म के एक वर्ष पश्चात पंजीयन, मृत्यु के एक वर्ष पश्चात पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन जन्म प्रमाण में बच्चे का नाम जुड़वाना, विकलांगता प्रमाण पत्र, आयु का चिकित्सकीय सत्यापन, बाल ह्दय उपचार योजना के प्रकरण स्वीकृति करना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निम्नदाव के व्यक्तिगत स्थाई नवीन कनेक्शन, राशि जमा करने के बाद निम्नदाव स्थाई नवीन कनेक्शन प्रदान करना, मोटर, सर्विस लाइन या मीटर की शिÏफ्टग, राशि जमा करने के उपरांत, मोटर सर्विस लाइन शिफ्ट करना, प्रसूति सहायता, विवाह सहायता, अनुग्रह सहायता, स्थाई अपंगता होने पर सहायता, अंत्येष्टि एवं अनुग्रह राशि, पीएससी परीक्षा में सफलता पर पुरस्कार,आकस्मिकता योजना पर लाभ, नामांकन माईग्रेशन प्रमाण पत्र, प्रोवीजनल उपाधि, डुप्लीकेट अंकसूची, अंकसूची में सुधार, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हम्माल को अनुज्ञप्ति, तुलावटी को अनुज्ञप्ति, व्यापारी को अनुज्ञप्ति, पक्का अढ़तिया को अनुज्ञप्ति, प्रसंस्करणकर्ता को अनुज्ञप्ति, फल-सब्जी व्यापारी को अनुज्ञप्ति, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान साख पत्र का नवीनीकरण, उपाधि प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट उपाधि, अस्थायी उपाधि, माईग्रेशन प्रमाण पत्र, अंकसूची, फल-पौधरोपणी की अनुज्ञप्ति, लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस, ड्रायविंग लायसेंस का नवीनीकरण एवं वाहन पंजीयन का नवीनीकरण के आवेदनों का निराकरण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button