
एक ही टेवल पर 25 वर्षों से सर्बिस कर रहे ,नगर परिषद नगरपालिका इटावा में कर्मचारी अधिकारी,
इटावा नगरपालिका पर कसी नकेल : डिप्टी सीएम मौर्य
शिवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
एक ही टेवल वल पर 25 वर्षों से सर्बिस कर रहे ,नगर परिषद नगरपालिका कर्मचारी अधिकारी
भ्रष्टाचारियों पर अब जल्द नकेल कसने की तैयारी पूर्ण करली गई है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अब 2012 से 17 तक हुए भ्रष्टाचार की हर एंगल से होगी जांच, दोषी को जाना पड़ेगा जेल
इटावा यूपी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शहर के एक गेस्ट हाउस में जनसभा करके सपा पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर 100 रुपये लिए, लेकिन सिर्फ 10 ही खर्च किए। बाकी सब हड़प गए, इसका हिसाब जनता को देना पड़ेगा।
इटावा जिले में नगर निकाय के प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा 2012 से 2017 के कार्यकाल में कराए गए कामों की जांच कराने की बात
कही है।साथ ही, बोले कि दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल में भी जाना पड़ेगा ।
शहर के एक गेस्टहाउस में निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि पहले इटावा अपराध का गढ़ रहता था। बिना एक परिवार की इच्छा के लोकतंत्र में रहने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग तक लोग नहीं कर पाते थे।
उन्होंने कहा नगरपरिषद, नगरपालिका इटावा में एक ही टेवल पर 25 से 30 वर्षों से लगातार अपना दबदबा कायम रखकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं नगरपालिका कर्मचारी अधिकारी गण इनकी भी होगी जांच।
इटावा नगरपालिका नगरपरिषद को भ्रष्टाचार से मुक्त करना हमारा लक्ष्य है



