पूणे

भाजपा के ‘पश्चिम महाराष्ट्र मीडिया प्रमुख’  पद पर अमोल कविटकर का चयन

भाजपा के ‘पश्चिम महाराष्ट्र मीडिया प्रमुख’  पद पर अमोल कविटकर का चयन

 

पुणे : पिछले 11 वर्षों से टीवी पत्रकारिता में कार्यरत पत्रकार अमोल कविटकर को भारतीय जनता पार्टी का ‘पश्चिम महाराष्ट्र : मीडिया प्रमुख’ नियुक्त किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने चयन पत्र दिया. इस मौके पर ‘महाविजय २०२४’ अभियान के मुख्य विधायक श्रीकांत भारतीय, प्रदेश महासचिव मुरलीधर मोहोल, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये मौजूद थे।

 

कविटकर ने ‘एबीपी माझा’ में मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, ‘जय महाराष्ट्र’ और ‘साम टीवी’ में पुणे ब्यूरो के रूप में काम किया है। दैनिक घटनाओं के साथ-साथ शहरीकरण के मुद्दों, ग्रामीण मुद्दों और कृषि मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने का अनुभव उन्हें है. इसके अलावा, उनका सांगली और चिपळूण बाढ़ का कवरेज चर्चा का विषय बन गया थाl

प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कविटकर को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की, कि मीडिया से उनका संपर्क निश्चित रूप से पार्टी संगठन के कार्य को गति देने में सहायक होगा और इस जिम्मेदारी को निभाते हुए वे भाजपा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button