
जसवंन्तनगर के रेलमंडी में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा
इटावा यूपी: रेलमंडी के स्टेशन मार्ग पर नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार और विशेष पूजा अर्चना के साथ की गई है तदुपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मां पीताम्बर माई के अनन्य भक्त और शिव पूजक ग्राम प्रधान खेड़ा बुजुर्ग राजकमल यादव परिवार द्वारा जल हरि के साथ मां पीताम्बर माई व बजरंग बली की प्रतिमाएं लाकर यहां नवनिर्मित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा कर ग्राम प्रधान खेड़ा बुजुर्ग द्वारा पैतृक गांव नगला केहरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र ही नहीं अपितु आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताते चलें कि इससे पूर्व विशेष पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ आरंभ किया गया तत्पश्चात कलश यात्रा के साथ शिव परिवार का अभिषेक कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधान राजकमल ने बताया कि वह मां मां पीताम्बर माई व बजरंग बली के अनन्य भक्त हैं उन्हें शिव परिवार लाने का अवसर प्राप्त करने पर अपने आप को सौभाग्यशाली माना, शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही नवनिर्मित शिव मंदिर शिव भक्तों के लिए खोल दिया गया
स्थानीय लोग मौजूद रहे।



