
मतदान के मद्देनजर बकेवर है पैदल गस्त देते हुए जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक
इटावा से शिवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
इटावा यूपी: आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों द्वारा चुनाव को शान्तिपू्र्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त/वाहन चेकिंग कर एरिया डोमिनेशन किया गया । उन्होंने जनपद में होने वाले निकाय चुनाव के दृष्टिगत मतदान स्थलों का निरीक्षण कर चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही थाना बकेवर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन करते हुये लोगों से संवाद कर निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिये लोगों को आश्वस्त किया गया । इस दौरान सीओ भरथना सहितअन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



