इटावा

महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक

इटावा से शिवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट 

इटावा यूपी : इटावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व जागरूकता हेतु दिनांक 12 जून 2023 से चलाए जा रहे 15 दिवसीय महिला सुरक्षा विशेष अभियान के क्रम मे विभिन्न थानो पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार सिंह के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी द्वारा थाना क्षेत्र के बीट/गांव स्कूल/कॉलेज में बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।

जनपद इटावा के आज विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम व थाने में महिला आरक्षी द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों/कॉलेज/ भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महत्वपूर्ण कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं मिशन शक्ति( नारी सुरक्षा, नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन )अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर ,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमन पावर हेल्पलाइन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 स्वास्थ सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आवश्यकतानुसार उपरोक्त नम्बरों को प्रयोग करने एवं प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओ,मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे बारे में जानकारी देकर इन योजनाओ का लाभ लेनें हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button