सीतामढ़ी

सरकार के निर्देश के आलोक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

सरकार के निर्देश के आलोक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

सीतामढी से विशाल समाचार टीम 

जिलाधिकारी, सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा के निदेश पर आज 13 जुलाई, 2023 को विभिन्न प्रखण्डों में स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। सरकार के निर्देश के आलोक में शत- प्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के उपरांत निरीक्षण प्रतिवेदन आज ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश है।
सरकार के निदेश के आलोक में तैयार कैलेण्डर के अनुसार प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि वे जाँच के दौरान विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों की संख्या, उपस्थित शिक्षकों की संख्या, स्वीकृत/सूचित अवकाश में रहने वाले शिक्षकों की संख्या, असूचित/अनधिकृत अवकाश में रहने वाले शिक्षकों का नाम, विद्यालय में नामांकित कुल विद्यार्थियों की संख्या, विद्यालय में उपस्थित कुल विद्यार्थियों की संख्या, 50 प्रतिशत या उससे कम, 50-75 प्रतिशत तक तथा 75 प्रतिशत से अधिक छात्र की उपस्थिति अवश्य देखेंगे तथा प्रतिवेदित करेंगे।

औचक निरीक्षण हेतु नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/राजस्व पदाधिकारी/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है। इनके द्वारा भी क्षेत्राधीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों के निरीक्षण का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। निरीक्षण में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम श्री मीणा ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के लिए समय-समय पर योजनाओं की जाँच की जा रही है।विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button