
सैण्ट मैरी इंटर कॉलेज इटावा मे स्वयं पहुंचकर छात्रों को यातायात के नियमो के प्रति किया गया जागरुक
इटावा यूपी: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सैण्ट मैरी इंटर कॉलेज इटावा मे स्वयं पहुंचकर छात्रों को यातायात के नियमो के प्रति किया गया जागरुक ।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा सैण्ट मैरी इंटर कॉलेज इटावा में पहुँचे जिसके उपरान्त स्कूली छात्रों द्वारा महोदय को बैंड की धुन पर सलामी दी गयी साथ ही स्कूल प्रशासन एवं छात्रों द्वारा महोदय का विशेष स्वागत कर स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट किये गये । एसएसपी महोदय द्वारा छात्रों को *सडक सुरक्षा पखवाडा, के अन्तर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही बताया गया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट ,हेल्मेट का प्रयोग करें व वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठायें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलायें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन,हेडफोन का प्रयोग न करें तथा अपने परिवारीजन एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिये प्रोत्साहित करें ।
इस दौरान स्कूल प्रशासन के अन्य अधि.कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


