
रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर
प्रांतीय आह्वान पर कल से नर्सेज अपनी मांगो को लेकर करेंगे दो घंटे कार्य बहिष्कार
धौलपुर: आज दिनांक 2 अगस्त को नर्सेज ने अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर आंदोलन तेज करने को लेकर पीएमओ को पत्र सौंपा
नर्सेज संघर्ष समिति धौलपुर के जिला संयोजक हरिशंकर शर्मा व अमृत लाल द्रोण ने संयुक्त बयान जारी कर बताया सरकार की अनदेखी कि वजह से प्रांतीय आह्वान पर कल से नर्सेज अपने आंदोलन को तेज करते हुए 3 अगस्त से 9 अगस्त तक रोजाना प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे । वरिष्ठ नर्सेज नेता विनोद चौधरी व शिवकुमार शर्मा ने बताया की इसे लेकर आज जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉक्टर समरवीर सिंह को पत्र सौंपा गया । नर्सेज नेता विनोद शर्मा व कृष्ण मुरारी गुर्जर ने बताया की कल से होने वाले विरोध प्रदर्शन से आपातकालीन सेवाओं को प्रदेश की जनता का हित देखते हुए मुक्त रखा जायेगा । सीनियर नर्सिंग ऑफीसर राघवेंद्र राणा, सुरेश सिकरवार व जितेन्द्र कुमार ने बताया की नर्सेज प्रदेश की जनता को परेशानी में नहीं डालना चाहती है इसलिए अभी तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान केंद्रित करने का का प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी सरकार की इतनी बड़ी अनदेखी नर्सेज को बड़े आंदोलन की तरफ धकेल रही है जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी , सरकार जल्द वार्ता के माध्यम से नर्सेज की मांगो का उचित समाधान निकले अन्यथा आज तक के इतिहास का सबसे बड़ा नर्सेज आंदोलन होगा । इस मौके पर बड़ी संख्या में नर्सेज मौजूद थे ।


