
रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)धौलपुर में कर्मचारियों का हल्ला बोल
धौलपुर राजस्थान: राज्य सरकार पर छलावा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कर्मचारियों ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के आह्वान पर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। महासंघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का मात्र तीन माह का कार्यकाल ही शेष है और चुनाव नजदीक हैं परन्तु अभी तक सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व जो वादे कर्मचारियों से किए थे, उन वादों को पूरा नहीं कर कर्मचारियों के साथ छलावा किया है। मंत्रालयिक कर्मचारियों की द्वितीय पदोन्नति ग्रेड पे 4200 नहीं की गई। कार्यप्रभारित कर्मचारियों की पदोन्नति पूर्व प्रचलित पदों पर नहीं कर नए पदनाम देकर उनके वेतनमान कम किए गए हैं जो कि कर्मचारियों के साथ धोखा है। कर्मचारियों को 9, 18 एवं 27 के स्थान पर 8, 16, 24 एवं 32 देने के साथ ही सामन्त व खेमराज कमेटी की रिपोर्ट भी प्रकाशित नहीं की गई है। इसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने इन मांगों को जल्द पूरा करने की मांग ज्ञापन के माध्यम में मुख्यमंत्री से की।

इस मौके पर महासंघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी, महामंत्री योगेश पाण्डे, उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर, राघवेंद्र, राजवीर, राजेश, होमेस्वार, महेश लोधी, राकेश, भारत गुर्जर, महादेवी बघेला, मधु यादव, चौल सिंह, पूजा, दुर्गावती, कप्तान सिंह, राजेंद्र, सहित उपस्थित थे।


