
श्रावण मास के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल गस्त
इटावा यूपी:जनपद इटावा श्रावण मास के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किया गया पैदल गस्त ।
आज श्रावण मास एवं जनपदीय कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त करते हुए आम लोगों से संवाद कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


