संचालित राजकीय अनु.जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र् 2023-24 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ
विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा यूपी : जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद इटावा में संचालित राजकीय अनु.जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र् 2023-24 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ है। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र जनपद इटावा में नियमित रूप से महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो तथा समाज कल्याण विभाग तथा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा वितरित की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखता हो। दिव्यॉंग कोटे से सम्बन्धित छात्रों, उच्च कक्षा में अध्ययनरत् छात्रों, विद्यालय से स्थायी निवास से अधिक दूरी जैसे बिन्दुओं को वरीयता दी जायेगी। शासनादेष के अनुसार छात्रावास में उपलब्ध सीटों का 70 प्रतिशत अनु.जाति/जनजाति तथा 30 प्रतिशत पिछड़े/सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित होगा। संचालित छात्रावासों राजकीय अनु.जाति छात्रावास सदर, आगरा रोड, सराय दयानत, नगला खादर, मोढी भरथना एवं गंगापुरा बसरेहर इटावा में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म राजकीय अनु.जाति छात्रावास सरैयाचुंगी के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में समय 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन फार्म प्राप्त न होने के कारण आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 15.08.2023 तक है। इच्छुक छात्र आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते है। साक्षात्कार हेतु सूचना पृथक से दी जायेगी।



