सीतामढ़ी

सम्बल योजना अन्तर्गत 55 चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण

सम्बल योजना अन्तर्गत 55 चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण:-

सीतामढी से विशाल समाचार टीम 

सम्बल योजना अन्तर्गत 55 चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मो.जमा खान द्वारा सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता के आधार पर 55 (पचपन) चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण जिला अतिथि गृह, सीतामढ़ी से किया गया। वितरण कार्यक्रम में निजू कुमार राम, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी एवं कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी के द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता के आधार पर चलंत (Locomotor) दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया जाता है। 18 वर्ष या उससे अधिक न्यूनतम 60 प्रतिशत चलंत दिव्यांगता वाले छात्र/छात्राएँ एवं स्वालंबंन के उद्देश्य से रोजगार करने वाले पात्र आवेदक समाज कल्याण विभाग के बेवसाईट के माध्यम ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। सीतामढ़ी जिला अंतर्गत अबतक कुल 73 लाभुकों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button