सीतामढ़ी

श्रम विभाग, नियोजन, जिला कौशल विकास समिति के साथ आरसेटी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

सीतामढी से विशाल समाचार टीम 

 

श्रम विभाग, नियोजन, जिला कौशल विकास समिति के साथ आरसेटी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न 

श्रम विभाग, नियोजन, जिला कौशल विकास समिति के साथ आरसेटी की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में विभागों के संबंधित पदाधिकारियों से उनके चल रही योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई।

*जिला कौशल विकास समिति के सदस्यों एवं कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करने वाले विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि जीविका के माध्यम से 214 अभ्यर्थियों का नियोजन कराया गया जिसमें डी०डी०यू०-जी०के०वाई० के माध्यम से 60 आवेदकों का एवं आरसेटी के माध्यम से 125 आवेदकों तथा इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट प्लेसमेंट के साथ 29 आवेदकों का नियोजन कराया गया।*

*पी0एम0के0के0 के माध्यम से जेनरल ड्यूटी असिस्टेंट (NURSING) में 10 आवेदकों का प्लेसमेंट कराया गया एवं ब्यूटीशियन में 25 आवेदकों का प्लेसमेंट कराया गया।

*जिला नियोजनालय में प्रतिमाह दो जॉब कैम्प का आयोजन किया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में जिला नियोजनालय सीतामढ़ी के माध्यम से अभी तक 352 आवेदकों को रोजगार दिया जा चुका है।

आत्मा के संचालक को निर्देश दिया गया कि जीविका के साथ समायोजन कर ट्रेनिंग कैंडिडेट को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाए।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्राचार्य आईटीआई को निर्देश दिया गया कि प्लेसमेंट सेल स्थापित कर संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को निरंतर रोजगार शिविर लगाकर रोजगार/ स्वरोजगार देना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिला कौशल विशेषज्ञ को निर्देश दिया की स्किल गैप कराकर आवेदकों को प्रशिक्षण एवं रोजगार/स्वरोजगार दिलाना सुनिश्चित करें।*

*लीड बैंक मैनेजर को यह निर्देश दिया गया कि सभी प्रशिक्षण संस्थान में समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षित आवेदकों को स्वरोजगार एवं रोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराएं।

*साथ ही उन्होंने श्रम अधीक्षक को निदेश दिया कि बाल श्रम विमुक्त के लिए निरंतर जिले के सभी प्रखंडों में धावा दल द्वारा छापेमारी कराई जाए।
विमुक्त किए गए बाल श्रमिकों को श्रम विभाग के साथ-साथ
अन्य विभागों से भी पुनर्वास की कार्रवाई की जाए।*
*विमुक्त बाल श्रमिको का विद्यालय में नामांकन कराया जाए साथ ही साथ उनके माता-पिता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाये।

उक्त बैठक में सिविल सर्जन सीतामढ़ी, श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार, प्रबंधक डीआरसीसी अमलेंदु कुमार, महाप्रबंधक उद्योग, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीतामढ़ी, निदेशक आरसेटी के साथ संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button